आज मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के बैंक खाते में कुल 589 करोड़ 3 लाख 8 हजार रूपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर
 


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के बैंक खाते में कुल 589 करोड़ 3 लाख 8 हजार रूपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर क" alt="" aria-hidden="true" />





 

 




। यह राशि एक अप्रैल को हितग्राहियों के खातों में प्राप्त हो जाएगी। 

 


कोरोना संकट के मौजूदा दौर में यह बड़ी राहत है।
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति है। इसके चलते शालाओं में पका हुआ भोजन दिया जाना संभव नहीं है। ऐसे में शासन ने निर्णय लेते हुए आठवीं तक के बच्चों की मध्यान्ह भोजन की राशि उनके अभिभावकों के बैंक खातों में अंतरित कर दी है। इसी प्रकार रसोईयों को उनके मानदेय की राशि भी शासन द्वारा सीधे उनके खाते में डाल दी गई है। समेकित छात्रवृत्ति योजना की राशि भी विद्यार्थियों के खाते में अंतरित की गई है।


 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तीनों योजनाओं की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से आज संबंधितों के खातों में भिजवा दी।
मुख्यमंत्री ने मध्यान्ह भोजन की हितग्राही बच्ची गीता एवं उसकी मां रमाबाई जिला खरगोन से मोबाइल पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मिडिल स्कूल रेंगई जिला विदिशा की मध्यान्ह भोजन रसोईया मायाबाई एवं ग्वालियर की श्रीमती प्रेमवती से भी मोबाइल पर बात की तथा बताया कि कल तक उनके खाते में मानदेय की 2000 रूपये की राशि पहुंच जाएगी।